पीएम सूर्यघर योजना पर समीक्षा बैठक आयोजित

मुंगेली में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा हेतु जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय ने बैठक ली। यह बैठक कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार आयोजित की गई।

बैठक में सीईओ ने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों के साथ योजना की विस्तृत समीक्षा की। लंबित प्रकरणों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

सीईओ ने विकासखंडवार लक्ष्य निर्धारित करते हुए प्रतिदिन 30 नए आवेदन पंजीयन, 30 वेंडर चयन, 10 ऋण प्रकरणों का वितरण तथा 10 सोलर इंस्टॉलेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को समन्वय बनाकर समयसीमा में लक्ष्यों की पूर्ति करने के लिए कहा गया।

उन्होंने कहा कि योजना सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैंक अधिकारियों को ऋण प्रकरणों का त्वरित निराकरण कर हितग्राहियों को शीघ्र लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में योजना की नियमित मॉनिटरिंग और मैदानी स्तर पर समीक्षा करने पर भी जोर दिया गया। इस दौरान सीएसपीडीसीएल के ईई, एई, जेई, बैंक मैनेजर, विभिन्न जनपदों के प्रभारी एवं एडीईओ उपस्थित रहे।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *