बिलासपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर रेलवे परिसर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।
आयोजन में सामाजिक कार्यकर्ता लव सिदार, जिला अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज बिलासपुर, विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ राजेन्द्र पोर्ते, दिलीप ध्रुव, जनक राम मरकाम एवं शुभम मरावी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने अंबेडकर के विचारों और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। आयोजन में लगभग 1000 लोगों की उपस्थिति रही।

समापन पर उपस्थित लोगों ने सामाजिक एकता और समानता के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।