मुंगेली जिले के लोरमी में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पदयात्रा आयोजित की गई। यह पदयात्रा महामाया वार्ड में आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी संजुला शर्मा के मार्गदर्शन में पदयात्रा महामाया मंदिर से प्रारंभ होकर ठाकुर देव मंदिर तक निकाली गई

पदयात्रा में जनपद पंचायत लोरमी की अध्यक्ष वर्षा सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। उन्होंने इसे महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। रत्नावली कौशल ने कहा कि इससे महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनने और निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम में अंजना देवी दास, अंजना जायसवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
सरकार द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत तथा स्थानीय निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है।