मुंगेली में अंबेडकर जयंती समारोह आयोजित

मुंगेली में 14 अप्रैल 2026 को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अंबेडकर के तेलचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर पूजा-अर्चना से हुई। उपस्थित लोगों ने बारी-बारी से पुष्प अर्पित किए।

कार्यक्रम में अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए उनके द्वारा लिखित संविधान में सभी वर्गों को समान अधिकार दिए जाने की बात कही गई। बताया गया कि संविधान में महिलाओं और पुरुषों के अधिकारों में किसी प्रकार की असमानता नहीं है।

लक्ष्मी कांत जड़ेजा ने कहा कि संविधान में सभी वर्गों और धर्मों के अधिकारों को समान प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने बताया कि मुंगेली जिले में जल्द ही अंबेडकर की मूर्ति स्थापित की जाएगी।

इस अवसर पर लक्ष्मी कांत जड़ेजा, एच आर भास्कर, राजेंद्र दिवाकर, उमेश घृतलहरे, जितेंद्र दिवाकर, वीर सिंह मेघनाथ, केसरिया राजेश दिवाकर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने भाग लिया।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *