मध्य प्रदेश के रायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक राष्ट्रीय उन्नत कृषि महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उन्नत और कृत्रिम खेती से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका लाभ देश और राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने लिया।
कार्यक्रम में एससीजेडसीसी नागपुर के सहयोग से लक्ष्मी कांत जड़ेजा, अध्यक्ष लोक सांस्कृतिक खेल एवं मानव कल्याण समिति, पंथी पार्टी भटगांव जिला मुंगेली छत्तीसगढ़ को पंथी नृत्य प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया गया।

11 अप्रैल को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पंथी नृत्य प्रस्तुति के दौरान उन्होंने कलाकारों की सराहना की और बाबा गुरु घासीदास के जयकारे लगाए।
कार्यक्रम में भटगांव की पंथी नृत्य प्रस्तुति की सराहना की गई। प्रस्तुति देने वाले कलाकारों में भोजचंद पाटले, प्रदीप ओगरे, पप्पू ओगरे, घनश्याम ओगरे, नरोत्तम घृतलहरे, जीवन जोशी, फूलचंद ओगरे, लोक चंद ओगरे, कांता जांगड़े, अनीश ओगरे, वीरेंद्र ओगरे, विनोद टंडन, रामनिवास जांगड़े और अजय चेलकर शामिल रहे।