पेट्रोल पंपों पर प्रशासन की निगरानी बढ़ी

मुंगेली, 16 मई 2026। जिले में पेट्रोल एवं डीजल की सुचारू आपूर्ति बनाए रखने और पेट्रोल पंपों पर बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने विभिन्न पेट्रोल पंपों पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। यह व्यवस्था कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर लागू की गई है।

जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर इन दिनों बड़ी संख्या में वाहन चालक ईंधन लेने पहुंच रहे हैं। सुबह से देर रात तक दोपहिया, चारपहिया और व्यावसायिक वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। अधिक भीड़ के कारण कुछ स्थानों पर अव्यवस्था की स्थिति बनने लगी थी, जिसके बाद प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था लागू की।

कलेक्टर कुन्दन कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पेट्रोल पंपों पर किसी प्रकार की अव्यवस्था, विवाद या कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। उन्होंने नागरिकों से अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न देने तथा आवश्यकता अनुसार ही पेट्रोल एवं डीजल की खरीदी करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिले में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता है और स्थिति नियंत्रण में है।

अनुभागीय अधिकारी मुंगेली, लोरमी और पथरिया द्वारा राजस्व, नगरीय प्रशासन, खाद्य, कृषि, मनरेगा सहित अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। नियुक्त अधिकारी पेट्रोल पंपों की निगरानी कर रहे हैं और भीड़ को व्यवस्थित करने में जुटे हैं।

प्रशासन ने पेट्रोल एवं डीजल वितरण कार्य को सुव्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को आम नागरिकों, किसानों, एम्बुलेंस सेवाओं और आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को प्राथमिकता देने के लिए कहा गया है। पेट्रोल पंप संचालकों को भी सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

पेट्रोल पंपों में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी लोगों को समझाइश देने, वाहनों को व्यवस्थित लाइन में लगाने और अनावश्यक भीड़ नियंत्रित करने का कार्य कर रहे हैं।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *