मुंगेली में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान 2026 के तहत जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला मुंगेली द्वारा किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवकुमार बंजारा ने की। उन्होंने कहा कि अंबेडकर का जीवन सामाजिक न्याय, शिक्षा और समानता का प्रतीक है। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित पूर्व खाद्य मंत्री एवं विधायक पुन्नूलाल मोहले ने अंबेडकर के जीवन, शिक्षा और संघर्षों पर विस्तार से जानकारी दी।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडे ने समरसता और समानता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने बताया कि मुंगेली कलेक्ट्रेट परिसर में अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
संगोष्ठी के बाद सभी उपस्थित लोगों ने पुराना जनपद पंचायत भवन के सामने स्थित अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में अनिल पात्रे, गिरीश शुक्ला, शैलेश पाठक, शिवप्रताप सिंह ठाकुर, राकेश साहू, पद्मनी मोहले, राणा प्रताप सिंह, लोकनाथ सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।