संयुक्त जिला कार्यालय के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-343 पर गिट्टी से भरा एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक मकान की दीवार से टकरा गया। दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए, जबकि चार गायों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी जिला चिकित्सालय पहुंचीं और घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों को घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने तथा हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इसके बाद कलेक्टर दुर्घटनास्थल पहुंचीं और प्रभावित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने घायल महिला लालमुनि से मिलकर घटना पर संवेदना व्यक्त की।
जिला प्रशासन ने बताया कि पूरे मामले पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जा रही है।