बिलासपुर से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना

रायपुर, 15 अप्रैल 2026 को बिलासपुर रेलवे स्टेशन से 850 तीर्थ यात्रियों को लेकर स्पेशल ट्रेन अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन का अवसर मिलेगा।

ट्रेन को केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर राजेश चंद्रवंशी, मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग सिंह और जिला पंचायत सीईओ बिलासपुर संदीप अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ट्रेन के प्रस्थान के दौरान रेलवे स्टेशन पर उत्साहपूर्ण वातावरण रहा। जिला प्रशासन, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड, रेलवे और आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने यात्रियों का स्वागत किया और उन्हें आवश्यक जानकारी दी।

यह पहल श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक यात्रा का अवसर प्रदान करने के साथ-साथ प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *