मुंगेली जिले के थाना फास्टरपुर-सेतगंगा क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लालाराम यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार, 13 अप्रैल 2026 को परिजनों ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि महिला 12-13 अप्रैल की रात घर से लापता हो गई थी। बाद में गाड़ाघाट के पगडंडी मार्ग में महिला का शव मिलने की सूचना पर पहचान की गई, जिसके बाद मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई

जांच के दौरान पुलिस ने संदेही लालाराम यादव से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका मृतिका के साथ प्रेम संबंध था। विवाद के दौरान आरोपी ने 12 अप्रैल को महिला को फोन कर बुलाया और मोटरसाइकिल से गाड़ाघाट के पास ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी।
आरोपी की निशानदेही पर एक मोबाइल फोन, मृतिका का मोबाइल और घटना में प्रयुक्त एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी-28 बी-7299 जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 40/2026 के तहत कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी लक्ष्मण खुंटे सहित पुलिस स्टाफ की भूमिका रही।