अंबेडकर जयंती पर विजयनगर में 25 लाख के कार्य शुरू

बलरामपुर, 14 अप्रैल 2026। विकासखंड रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायत विजयनगर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान 25 लाख रुपये की लागत से डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना एवं सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। मंत्री ने प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की तथा उपस्थित जनप्रतिनिधियों के साथ केक काटकर जयंती मनाई।

सभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने अपना जीवन शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित किया। उन्होंने संविधान की सर्वोच्चता का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके तहत सभी नागरिकों को समानता और न्याय का अधिकार सुनिश्चित किया गया है।

उन्होंने बताया कि शासन की योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं में सुधार हुआ है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच रहा है।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने समरसता भोज में शामिल होकर लोगों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य बद्री नाथ, अनुविभागीय अधिकारी आनंद राम नेताम, जनपद सीईओ रणवीर साय, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिक सेवा सच्चिदानंद कांत सहित जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

मंत्री ने क्षेत्र में दुग्ध संग्रहण केंद्र स्थापित करने की कार्ययोजना, उद्यानिकी महाविद्यालय की स्थापना तथा बलरामपुर जिला मुख्यालय में पोस्ट मैट्रिक बालिका छात्रावास की योजना की जानकारी दी।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *