ऑपरेशन बाज में चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार

मुंगेली जिले के थाना चिल्फी पुलिस ने ऑपरेशन बाज के तहत संपत्ति संबंधी चोरी के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकद राशि, चोरी किया गया सबमर्सिबल मोटर पम्प तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, रंगियापारा निवासी लखन साहू ने कपड़ा दुकान के गल्ले से लगातार रुपये गायब होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच के दौरान दुकान के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, जिसमें पिछले चार वर्षों से दुकान में कार्यरत कर्मचारी दुर्गेश साहू गल्ले से समय-समय पर रुपये निकालते हुए दिखाई दिया।

जांच में आरोपी द्वारा लगभग 1.50 लाख से 2 लाख रुपये चोरी करना सामने आया। पुलिस ने दुर्गेश साहू (26 वर्ष), निवासी गोल्हापारा, थाना चिल्फी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की रकम में से ₹60,000 नगद बरामद किए। इसके बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

एक अन्य मामले में गैलूगांव निवासी संजय बघेल ने अपने खेत से सीआरआई कंपनी का सबमर्सिबल मोटर पम्प चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने घटनास्थल की जांच, गवाहों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की।

पूछताछ के दौरान भूपेन्द्र दिवाकर ने अपने साथियों संजय बंजारे और महेन्द्र दिवाकर के साथ चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग ₹20,000 कीमत का चोरी गया सबमर्सिबल मोटर पम्प तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की। इसके बाद सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *