मुंगेली के जिला चिकित्सालय में पहली बार कान के पर्दे का सफल ऑपरेशन किया गया है। इस ऑपरेशन के बाद मरीज को बेहतर सुनने की उम्मीद मिली है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शीला साहा के अनुसार, 22 वर्षीय युवती का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। यह ऑपरेशन कान, नाक एवं गला रोग विशेषज्ञ एम.के. राय और कमलेश सत्यपाल पाल द्वारा किया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति संतोषजनक बताई गई है

जिला अस्पताल में इस प्रकार का यह पहला ऑपरेशन है। डीपीएम गिरीश कुर्रे ने बताया कि इससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और विशेषज्ञता में सुधार का संकेत मिलता है।
अब तक ऐसे उपचार के लिए मरीजों को बड़े शहरों में जाना पड़ता था, जिससे समय और खर्च बढ़ता था। स्थानीय स्तर पर यह सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को राहत मिलेगी।
इस ऑपरेशन में ओटी स्टाफ की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, भविष्य में और उन्नत चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रयास जारी रहेंगे।