बलरामपुर, 22 जनवरी 2026। थाना कोतवाली बलरामपुर में दर्ज पॉक्सो एक्ट से संबंधित प्रकरण में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता द्वारा थाना बलरामपुर में उपस्थित होकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि आरोपी मुकेश राम, निवासी भेलवाडीह, थाना बलरामपुर द्वारा 1 मार्च 2021 से 20 नवंबर 2025 तक बहला-फुसलाकर और झांसा देकर जबरन दुष्कर्म किया गया।

पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना बलरामपुर में अपराध क्रमांक 10/2026 अंतर्गत धारा 64(2)(m), 65(1), 89 बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान पीड़िता का कथन दर्ज किया गया तथा डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किया गया।
पुलिस ने आरोपी मुकेश राम को 22 जनवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।