मुंगेली में कलेक्टर कुन्दन कुमार ने कलेक्टोरेट स्थित जिला कोषालय का वार्षिक निरीक्षण कर वित्तीय प्रबंधन और अभिलेख संधारण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कोषालय के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखे स्टाम्प और टिकटों का परीक्षण किया गया। साथ ही विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, सुरक्षा और सुव्यवस्थित अभिलेख संधारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी प्रक्रियाएं निर्धारित नियमों के अनुरूप संचालित हों और अभिलेख नियमित रूप से अद्यतन किए जाएं।
जिला कोषालय अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ कोषालय संहिता के अनुसार कलेक्टर द्वारा वर्ष में एक से दो बार कोषालय का निरीक्षण किया जाता है। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।