छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना प प्रदेश अध्यक्ष को पुलिस ने किया

रायपुर।
छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र रथ वर्मा द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर की गई एक पोस्ट के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। उन्होंने अपने फेसबुक वॉल पर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना (CKS) से जुड़े नेताओं की गिरफ्तारी और बलौदा बाजार अग्निकांड मामले को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

गजेंद्र वर्मा प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ

गजेंद्र रथ वर्मा ने पोस्ट में उल्लेख किया है कि CKS के प्रदेश अध्यक्ष अजय यादव को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया गया कि अजय यादव को बलौदा बाजार अग्निकांड मामले में आरोपी बनाया गया था। इसके साथ ही उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या इस गिरफ्तारी में JCP नेता दिनेश वर्मा को भी हिरासत में लिया गया है।

अजय यादव

पोस्ट में आगे लिखा गया है कि हेट स्पीच मामले में JCP नेता अमित बघेल की अगली सुनवाई 19 तारीख को निर्धारित है, वहीं बलौदा बाजार अग्निकांड प्रकरण में भी उन्हें आरोपी बनाया गया है। गजेंद्र रथ वर्मा ने इसे लेकर आशंका जताई है कि अमित बघेल की रिहाई अब लंबे समय तक संभव नहीं हो पाएगी और उन्हें जेल में ही रहना पड़ सकता है।

अमित बघेल

पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी पोस्ट में सरकार पर भी निशाना साधते हुए लिखा है कि सरकार दमन की राजनीति कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि CKS और JCP के बड़े चेहरे जेल में होने से क्या पार्टी और संगठन की गतिविधियों पर ब्रेक लगेगा?

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि CKS के एक अन्य नेता दिलीप मिरी पहले ही बलौदा बाजार अग्निकांड मामले में जेल जा चुके हैं और फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। पोस्ट के अंत में गजेंद्र रथ वर्मा ने यह सवाल उठाया कि क्या इस मामले में CKS के और भी सदस्यों की गिरफ्तारी हो सकती है?

गजेंद्र रथ वर्मा की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और इसे लेकर राजनीतिक हलकों के साथ-साथ आम लोगों में भी चर्चा का विषय बनी हुई है। फिलहाल पुलिस या प्रशासन की ओर से इन बिंदुओं पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन आने वाले दिनों में इस मामले में और कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *