कांग्रेस ने जारी की जिला अध्यक्षों की सूची, घनश्याम वर्मा पुनः नियुक्त

मुंगेली, 28 नवंबर 2025// अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने सभी जिलों के जिला अध्यक्ष पद के दावेदारों की सूची जारी कर दी, जिसमें मुंगेली जिले के वर्तमान जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा को उनके बेहतर कार्यकाल के आधार पर दोबारा जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन को मजबूत करने का दायित्व दिया गया है।

संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत नया चयन
AICC अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर पूरे देश में संगठन सृजन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत जिला, ब्लॉक और बूथ स्तर पर ऐसे सक्रिय और कर्मठ कार्यकर्ताओं का चयन किया जा रहा है, जो गांव-गांव में कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाकर संगठन को मजबूती प्रदान कर सकें।



इसी प्रक्रिया के तहत सभी जिलों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई थी। मुंगेली जिले के लिए मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को पर्यवेक्षक के रूप में भेजा गया था। उन्होंने जिले के सैकड़ों कार्यकर्ताओं से रायशुमारी कर दावेदारों के नाम AICC को भेजे थे। सूची जारी होने के बाद मुंगेली में लंबा इंतजार समाप्त हुआ और घनश्याम वर्मा के नाम पर मुहर लगा दी गई।

दोबारा जिम्मेदारी पर खुशी की लहर
घनश्याम वर्मा के दूसरे कार्यकाल की घोषणा के बाद जिले के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। तीनों ब्लॉक के कार्यकर्ता और पदाधिकारी बधाई देने उनके निवास पर पहुँचे। वर्मा ने AICC और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन पर जताए गए भरोसे पर खरा उतरने के लिए वे लगातार संगठन की मजबूती के लिए कार्य करते रहेंगे

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *