पशु तस्करी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

रामचंद्रपुर, 16 सितंबर 2026। पशु तस्करी के मामले में फरार आरोपी परवेश आलम को रामचंद्रपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस के अनुसार 14 सितंबर 2026 को उदय कुमार सिंह, निवासी ग्राम औरंगा, थाना रामचंद्रपुर ने थाना पहुंचकर लिखित आवेदन के माध्यम से सूचना दी थी कि 9 भैंसों को मारते-पीटते हुए क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने की ओर ले जाया जा रहा है।

सूचना पर रामचंद्रपुर पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा था।

इसी मामले में पशु तस्करी में शामिल अन्य आरोपी परवेश आलम, पिता शौकत अली, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम सुंदरपुर, थाना सनावल, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने पशु तस्करी में शामिल होना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *