आरक्षण आंदोलन में भागीदारी की अपील

रायपुर। सामाजिक कार्यकर्ता संजीत बर्मन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से आरक्षण और आरक्षित वर्गों से जुड़े मुद्दों को लेकर 20 सितंबर 2026 को प्रस्तावित आंदोलन में लोगों से भागीदारी की अपील की है।

बर्मन ने अपनी पोस्ट में कहा कि हक, अधिकार और न्याय के लिए होने वाले आंदोलनों में लोगों को आमंत्रण का इंतजार नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आंदोलन में दूल्हा कोई भी बने, समाज के लोगों को बाराती की तरह सहभागी बनना चाहिए।

उन्होंने आरक्षण, पदोन्नति में आरक्षण और बैकलॉग के रिक्त पदों पर भर्ती को आरक्षित वर्गों के हितों से जुड़े मुद्दे बताया। पोस्ट में उन्होंने कहा कि आरक्षण का लाभ लेने वाले कुछ लोग अपने वर्ग की आम जनता के प्रति अपेक्षित संवेदनशीलता नहीं रखते, लेकिन आरक्षण और अन्य अधिकारों से जुड़े आंदोलनों में आम लोगों ने भाग लेकर संघर्ष को मजबूत किया है।

संजित बर्मन ने अपनी पोस्ट में कहा कि इस बार आरक्षण को लेकर आंदोलन रविवार, 20 सितंबर 2026 को छुट्टी के दिन किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से बहाने बनाने की आदत छोड़कर आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए आंदोलन में भागीदारी निभाने की अपील की है।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *