भूमि विवाद में हमला करने वाले 9 आरोपी यूपी से गिरफ्तार

बलरामपुर-रामानुजगंज (छत्तीसगढ़)// थाना सनावल क्षेत्र के ग्राम तालकेश्वरपुर में 11 अगस्त को हुए भूमि विवाद में ग्रामवासियों पर जानलेवा हमला करने वाले सभी नौ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उत्तर प्रदेश से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

घटना का विवरण
11 अगस्त को ग्राम तालकेश्वरपुर निवासी रामसागर गोड़ अपने खेत की जुताई कर रहे थे। इसी दौरान उत्तर प्रदेश के सगौबांध से आए आरोपियों ने लाठी-डंडों से लैस होकर खेत में पहुंचकर रामसागर को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की। इस घटना में रामसागर गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस कार्रवाई
घटना की रिपोर्ट पर थाना सनावल में अपराध दर्ज किया गया। जांच के दौरान आरोपी रामलखन गुप्ता, श्यामबिहारी गुप्ता, विकास गुप्ता को पहले गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी में तकनीकी विश्लेषण और मोबाइल लोकेशन का सहारा लिया गया।
फरार अन्य छह आरोपी – सुनील गुप्ता, अंकित गुप्ता, अजीत गुप्ता, मनोज गुप्ता, रामनारायण गुप्ता और अरविंद गुप्ता – को 23 अगस्त को उत्तर प्रदेश में छिपे होने की जानकारी मिलने पर दबिश देकर पकड़ा गया।

पुलिस का बयान
कुल 09 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया है। पूरी कार्रवाई में थाना सनावल पुलिस टीम और सायबर सेल बलरामपुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *