ना बालिक बालिकाओं के साथ अश्लील बातें और छेड़छाड़ करने वाला अधेड़ गिरफ्तार ,भेजा गया जेल

संतोष कश्यप ब्यूरो on July 15, 2025

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम डूमरखी नवापारा में दो ना बालिक बालिकाओं के साथ अश्लील बातें करने और छेड़छाड़ करने वाले आरोपी की पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा।

जानकारी के अनुसार को थाना क्षेत्रांतर्गत निवासरत प्रार्थी ने 14 जुलाई को थाना रिपोर्ट दर्ज कराया की ग्राम डूमरखी निवासी आरोपी रामनरेश के द्वारा इनकी दो नाबालिक लडकियों के साथ हाथ पकडकर अश्लील बात करते हुए छेडछाड करने किया गया है। नाबालिक लड़कियों की उम्र 11 व 8 वर्ष है।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बलरामपुर में अपराध क्रमांक 99/2025 धारा 78(2), 79 बीएनएस, 10,12 पॉस्को एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।अपराध पंजीबद्ध होने पर पुलिस ने आरोपी रामनरेश नागेसिया पिता फागू राम (53 वर्ष) निवासी ग्राम डुमरखी नवापारा को प्रकरण दर्ज होने के 01 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर अपर सत्र न्यायालय पॉक्सो एक्ट रामानुजगंज के समक्ष पेश किया गया। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *