12 बोर बंदूक से 4 राउंड फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल



रीवा। थाना मनगवां पुलिस ने जान से मारने की धमकी देकर 12 बोर बंदूक से 4 राउंड फायरिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने घटना के समय अपनी बहन को भी जान से मारने की धमकी दी थी।

पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देश पर मनगवां थाना प्रभारी निरीक्षक वर्षा सोनकर और चौकी प्रभारी मनिकवार उप निरीक्षक सुशील सिंह की टीम ने आरोपी अख्तलाम उर्फ दीपु सिंह (फौजी) निवासी अटरी को पकड़ा। आरोपी के खिलाफ थाना मनगवां में धारा 294, 506, 125, 25(1-B)(a), 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।

पुलिस के अनुसार आरोपी 7 जुलाई की रात करीब 12 बजे अपने घर के पास फायरिंग कर रहा था और बहन को जान से मारने की धमकी दे रहा था। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। आरोपी के पास से एक 12 बोर बंदूक भी जब्त की गई है।

आरोपी का नाम-पता:
अख्तलाम उर्फ दीपु सिंह, निवासी अटरी, चौकी मनिकवार, थाना मनगवां, जिला रीवा (म.प्र.)

महत्वपूर्ण भूमिका:
इस कार्रवाई में निरीक्षक वर्षा सोनकर, उप निरीक्षक सुशील सिंह, प्रधान आरक्षक 252 अभय सिंह, आरक्षक 616 अवनीश तिवारी, आरक्षक 401 अमरीश सिंह, और आरक्षक 592 ब्रजकिशोर की सराहनीय भूमिका रही।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *