रायपुर में मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2026-27 के लिए उत्कृष्ट आवासीय शिक्षण संस्थानों के चयन हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक संस्थान 23 अप्रैल शाम 5 बजे तक अपने प्रस्ताव जमा कर सकते हैं।
चयनित संस्थानों को विभाग द्वारा निर्धारित मानक शुल्क की प्रतिपूर्ति की जाएगी। इच्छुक संस्थानों को निर्धारित प्रारूप में प्रस्ताव संबंधित जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग के कार्यालय में जमा करना होगा।

योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना और उनके सर्वांगीण विकास के अवसर प्रदान करना है।
योजनांतर्गत प्रतिवर्ष कुल 200 विद्यार्थियों को राज्य के उत्कृष्ट निजी आवासीय विद्यालयों में प्रवेश दिया जाता है, जिनमें 130 विद्यार्थी अनुसूचित जनजाति वर्ग और 70 विद्यार्थी अनुसूचित जाति वर्ग से होते हैं। चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 6वीं से 12वीं तक निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है।
योजना से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश और पात्रता की जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।