हाईवे से स्टॉपर चोरी, ट्रेलर चालक गिरफ्तार

बलरामपुर जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग से शासकीय स्टॉपर चोरी करने के मामले में पुलिस ने ट्रेलर चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 65/2026 धारा 305(e) BNS के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, 20 अप्रैल 2026 को बड़कीमहरी तिराहा के पास ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी 07 बीए 2389 के चालक द्वारा लापरवाही से वाहन चलाने के कारण ट्रेलर में मामूली नुकसान हुआ था। नुकसान की भरपाई के लिए चालक ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पुलिस द्वारा लगाए गए गति नियंत्रण हेतु शासकीय स्टॉपर को चोरी कर अपने वाहन में लोड कर लिया।

मुखबिर से सूचना मिलने पर यातायात पुलिस ने डुमरखी ढाबा के पास ट्रेलर चालक को वाहन सहित पकड़ लिया। मौके से दो नग स्टॉपर बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 30 हजार रुपये है।

मामले में आरोपी गिरीश नारायण यादव, निवासी ग्राम जमुई थाना सेलमपुर जिला देवरिया उत्तरप्रदेश के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना की गई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर 21 अप्रैल 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जिला जेल भेजा गया।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *