मुंगेली। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली, ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण मुंगेली, पूर्व विधायकगण, पूर्व प्रत्याशी, सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों की सहमति से अखिल टोन्डर को पुनः ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुंगेली का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
अखिल टोन्डर ने अपने उद्बोधन में कहा कि वह लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के हित में कार्य करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी उन्होंने बूथ अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, जोन प्रभारी, प्रवक्ता, महामंत्री और जिला सहसचिव सहित विभिन्न पदों पर रहकर कार्य किया है।

उन्होंने यह भी कहा कि सेतगंगा ग्रामीण क्षेत्र में विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। पार्टी में उनकी सक्रियता को देखते हुए जिला अध्यक्ष घनश्याम वर्मा और ब्लॉक अध्यक्ष रघुराज सिंह ठाकुर ने पुनः उन पर विश्वास जताया है।
नियुक्ति के बाद जिले से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखा गया। टोन्डर ने वरिष्ठ कांग्रेसजनों के निर्देशों का पालन करने की बात कही।