शासकीय राशन दुकान चोरी में फरार आरोपी गिरफ्तार

मुंगेली, 18 सितंबर 2026। पथरिया पुलिस ने शासकीय उचित मूल्य दुकानों में चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी आयुष साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला थाना पथरिया के अपराध क्रमांक 208/2026 से संबंधित है। प्रकरण में धारा 305(ई), 331(4), 317(2), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार ग्राम बेलखुरी, कलारजेवरा और सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पालचुवा स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकानों में चोरी के मामले में पूर्व में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से चोरी का चावल, शक्कर, नकदी रकम और घटना में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई थी।

फरार आरोपी आयुष साहू, उम्र 29 वर्ष, निवासी अशोक विहार फेस-2 बिलासपुर को 18 सितंबर को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार आरोपी की गोडपारा खोवा मंडी के पास बिलासपुर में अनाज की दुकान है, जहां चावल, गेहूं, शक्कर और दाल की खरीदी-बिक्री की जाती है।

पूछताछ में पुलिस के अनुसार आयुष साहू ने बताया कि करीब दो माह पहले बंटी उर्फ रवि पाहुजा ने उसे कुछ लोगों के चावल बिक्री के लिए लाने और अपने गोदाम में रखने की बात कही थी। इसके कुछ दिन बाद बंटी उर्फ रवि पाहुजा और अन्य लोग पिकअप वाहन से चावल व शक्कर लेकर उसकी दुकान पहुंचे थे। चोरी का सामान उसके गोदाम में रखा गया था।

पुलिस के अनुसार चोरी का चावल और शक्कर पहले ही आरोपी के गोदाम से बरामद किया जा चुका है। उपलब्ध साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आयुष साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। कार्रवाई में थाना प्रभारी पथरिया निरीक्षक पवन देवांगन और थाना पथरिया पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *