तातापानी महोत्सव संक्रांति परब 2026 की तैयारियों की समीक्षा

बलरामपुर, 23 दिसंबर 2025। तातापानी महोत्सव संक्रांति परब 2026 के सफल आयोजन को लेकर जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों को उनके निर्धारित दायित्वों का गंभीरता और समयबद्ध तरीके से निर्वहन करने के निर्देश दिए।

जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि तातापानी महोत्सव का आयोजन पूर्व निर्धारित रूपरेखा के अनुसार सुव्यवस्थित, सुरक्षित और गरिमामय ढंग से किया जाना चाहिए। उन्होंने संक्रांति पर्व के अवसर पर प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी ली और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले हितग्राही मूलक योजनाओं से संबंधित स्टॉलों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की।

व्यवस्थाओं को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश

बैठक में दुकान आबंटन, पार्किंग व्यवस्था, महोत्सव परिसर की साफ-सफाई एवं रंग-रोगन कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, हितग्राही मूलक योजनाओं के अंतर्गत सामग्री वितरण तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

जिला पंचायत सीईओ ने स्पष्ट किया कि सभी तैयारियां समय पर पूरी हों, ताकि महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं और आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और आयोजन सफल एवं स्मरणीय बने।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *