पथरिया (छत्तीसगढ़), 04 दिसंबर 2025।
नवा बिहान छत्तीसगढ़ 24 द्वारा ग्राम पंचायत चुनचुनिया–करही–नगपुरा मार्ग पर हो रहे अवैध मिट्टी मुरूम उत्खनन और परिवहन की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था और पथरिया SDM रेखा चंद्रा को व्हाट्सएप के माध्यम से अवगत कराया था, SDM ने इसे मामले को गंभीरता से लिया , खबर सामने आने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों को मामले की गंभीरता से अवगत कराया गया। इसके बाद खनिज विभाग की टीम हरकत में आई और मौके पर जांच कर अवैध मिट्टी परिवहन में लगे एक ट्रक पर कार्रवाई की गई।

लगभग 4 किलोमीटर लंबे इस सड़क निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा नगपुरा पंचायत के सरपंच और सचिव की मिलीभगत से शासकीय भूमि और बांध क्षेत्र से बड़े पैमाने पर मुरूम उत्खनन किए जाने की जानकारी ग्रामीणों ने नवा बिहान छत्तीसगढ़ 24 को दी थी। ग्रामीणों के लगातार विरोध और मीडिया रिपोर्ट के बाद प्रशासन ने तुरंत एक्शन लेते हुए संबंधित वाहन को जब्त कर आवश्यक दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है।

खनिज विभाग की इस कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस लेते हुए उम्मीद जताई कि आगे भी इस तरह की अनियमितताओं पर सख्त कदम उठाए जाएँगे। नवा बिहान छत्तीसगढ़ 24 आगे भी इस मामले पर नजर बनाए रखेगा।