विस्तृत समाचार:
सुकमा, 03 सितम्बर 2025। जिला शिक्षा अधिकारी जीआर मांडवी ने जिले के कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के लिए तिमाही परीक्षा की समय-सारणी जारी कर दी है। इसके अनुसार आगामी 15 सितंबर 2025 से जिले के सभी सीजी बोर्ड पाठ्यक्रम आधारित विद्यालयों में तिमाही परीक्षाएँ एक साथ प्रारंभ होंगी।

यह परीक्षा विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति का आकलन करने के साथ-साथ उनके ज्ञान, परिश्रम और तैयारी की पहली बड़ी कसौटी होगी। शिक्षा विभाग का कहना है कि इस परीक्षा से विद्यार्थियों की पढ़ाई की दिशा और गति का मूल्यांकन किया जाएगा, ताकि वे आगामी वार्षिक लक्ष्यों की ओर और अधिक दृढ़ संकल्पित हो सकें।