रीवा। पुलिस ने कुल्हाड़ी से गंभीर चोट पहुंचाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना 10 अगस्त 2025 की है, जब फरियादी लक्ष्मीनारायण सिंह (70) निवासी डिहिया, थाना गोविंदगढ़, अपने खेत पर पहुंचे। वहां आरोपी सुरेश साकेत ने खेत में तुड़ाई करने को लेकर विवाद किया और गाली-गलौज करते हुए कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
हमले में फरियादी के दाहिने हाथ व टांग में गंभीर चोट आई। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296, 118(2) आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर 24 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया।
पुलिस टीम में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अरविंद सिंह राठौर सहित अन्य अधिकारियों और जवानों का सराहनीय योगदान रहा।
