मानवाधिकार फाउंडेशन ने दोषियों पर केस की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन


अंबिकापुर/बलरामपुर, 05 अगस्त 2025 –
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन के बलरामपुर जिलाध्यक्ष सुदामा राजवाड़े ने मुख्यमंत्री, गृह मंत्री, डीजीपी, आईजी, कलेक्टर, एसपी सहित संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर ग्राम महुआडांड़ निवासी कृष्णा प्रसाद की शिकायत पर निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध केस दर्ज करने की मांग की है।

ज्ञापन के साथ शिकायतकर्ता कृष्णा प्रसाद द्वारा दी गई लिखित शिकायत की प्रति, शपथपत्र और सोशल मीडिया में वायरल हुए ऑडियो की कॉपियां भी संलग्न की गई हैं।

उल्लेखनीय है कि झारखंड के लातेहार जिला अंतर्गत महुआडांड़ निवासी कृष्ण प्रसाद ने 25 जून 2025 को राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो रायपुर, डीजीपी रायपुर एवं आईजी सरगुजा रेंज को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि लकड़ी से भरे ट्रक को छोड़ने के एवज में उनसे 6 लाख 30 हजार रुपए की अवैध वसूली की गई।

शिकायत में उन्होंने कुसमी एसडीएम करुण डहरिया, संजय प्रसाद गुप्ता, कुंदन गुप्ता सहित पुलिसकर्मियों व अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले से संबंधित एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया में वायरल भी हुआ है।

हालांकि बाद में शिकायतकर्ता ने 100 रुपये के स्टाम्प पेपर पर शपथपत्र देते हुए अपनी पूर्व शिकायत को झूठा और निराधार बताते हुए सभी शिकायतों को नस्तीबद्ध करने की मांग की।

इसके बावजूद, मानवाधिकार फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष ने शपथपत्र और शिकायत पत्र में हस्ताक्षर की तुलना, वायरल ऑडियो की जांच तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर केस दर्ज करने की मांग की है। ज्ञापन के साथ 9 कॉपी शिकायत, 1 शपथपत्र और 4 वायरल ऑडियो क्लिप भी संलग्न किए गए हैं।


Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *