प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 15 से 18 जुलाई तक

बेमेतरा, 15 जुलाई 2025
मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्रदेश के आदिवासी उप-योजना क्षेत्र और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं (शैक्षणिक सत्र 2025-26) में प्रवेश हेतु काउंसलिंग का आयोजन 15 से 18 जुलाई 2025 तक रायपुर के गुढ़ियारी स्थित प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय में किया जा रहा है।

File photo

प्रवेश प्रक्रिया का वर्गवार कार्यक्रम इस प्रकार है:

  • 15 जुलाई 2025: अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह (PVTG) के बालक
  • 16 जुलाई 2025: अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह (PVTG) की बालिकाएं
  • 17 जुलाई 2025: अनुसूचित जाति के बालक एवं बालिकाएं
  • 18 जुलाई 2025: अन्य पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के बालक एवं बालिकाएं

प्रत्येक दिन काउंसलिंग का समय प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। विद्यार्थियों को काउंसलिंग फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ नियत तिथि पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

काउंसलिंग के लिए पात्र विद्यार्थियों की वर्गवार प्रतीक्षा सूची आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। विद्यार्थियों से अनुरोध है कि वे सूची देखकर समय पर प्रक्रिया में भाग लें।

स्थान: प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय, गुढ़ियारी, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़)

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *