2200 करोड़ रुपये के शराब घोटाला का मुख्य आरोपी विजय भाटिया दिल्ली से गिरफ्तार

दुर्ग, 1 जून 2025 प्रदेश में हुए बाईस सौ करोड़ रूपये के शराब घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो-एसीबी और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो-ईओडब्ल्यू को आज एक बड़ी कामयाबी मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी विजय भाटिया को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले, आरोपी के दुर्ग स्थित ठिकानों पर छापे की कार्रवाई की गई। और जानकारी दे रहे हैं हमारे संवाददाता अभय जवादे। एसीबी और ईओडब्ल्यू ने आज शराब कारोबारी विजय भाटिया के दुर्ग और भिलाई स्थित आठ ठिकानों की तलाशी ली।

इनमें आरोपी के नेहरू नगर निवास, आदर्श नगर स्थित उनके पिता के घर पर टीम ने जांच की। वहीं, हथखोज स्थित फैक्ट्री और सेक्टर-छह के फर्नीचर शोरूम तथा उनके रिश्तेदारों के घर पर भी टीम पहुंची। इस दौरान घोटाले से जुड़े वित्तीय रिकॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए। आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच आज रायपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। विजय भाटिया को कल फिर से विशेष अदालत में पेश किया जाएगा, जहां एसीबी और ईओडब्ल्यू आरोपी की रिमांड की मांग करेगी।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *