पुलिस ने 56.100 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को पकड़ा

मुंगेली। जिले में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन बाज के तहत सरगांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से 187 पॉलिथीन पैकेट में कुल 56.100 लीटर कच्ची महुआ शराब और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल जब्त की गई है। जब्त सामग्री की कुल कीमत 48 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 8 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति कच्ची महुआ शराब लेकर ग्राम मचहा से सरगांव की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर सरगांव पुलिस ने ग्राम बावली स्कूल के पास मर्राकोना रोड पर घेराबंदी कर उसे पकड़ा।

पूछताछ में आरोपी की पहचान परषोत्तम जांगड़े (45), निवासी ग्राम मचहा, थाना सरगांव, जिला मुंगेली के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से सफेद प्लास्टिक बोरी में रखे 187 पॉलिथीन पैकेट बरामद किए गए। प्रत्येक पैकेट में 300 मिलीलीटर शराब थी, जिसकी कुल मात्रा 56 लीटर 100 मिलीलीटर बताई गई है।

पुलिस ने शराब की कीमत 8 हजार रुपये और तस्करी में इस्तेमाल की गई होंडा मोटरसाइकिल क्रमांक CG-28 K-5127 की कीमत 40 हजार रुपये आंकी है। दोनों को जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत शुक्ला और पथरिया के उप पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में सरगांव थाना पुलिस और मुंगेली साइबर सेल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका रही।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *