सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती प्रस्तावित

रायपुर, 16 अप्रैल 2026

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा। यह भर्ती प्रक्रिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती के अंतर्गत प्रारंभ की जा रही है।

जारी जानकारी के अनुसार, कुल पदों में से 795 पद ई-संवर्ग की शालाओं और 1497 पद टी-संवर्ग की शालाओं में भरे जाएंगे। पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक अर्हता, आयु सीमा और अन्य शर्तें विस्तृत विज्ञापन में दी जाएंगी।

लोक शिक्षण संचालनालय के उपसंचालक अशोक नारायण बंजारा ने बताया कि विस्तृत विज्ञापन छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट और स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम भी व्यापम की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।

इन पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा किया जाएगा, जिसकी संभावित तिथि 11 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

ऑनलाइन आवेदन की तिथि संबंधी जानकारी व्यापम द्वारा अलग से जारी की जाएगी। इसके अलावा, व्याख्याता और शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए भी पृथक विज्ञापन जारी किए जाएंगे।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *