नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार

मुंगेली, 11 अप्रैल 2026// थाना अजाक द्वारा दुष्कर्म एवं एससी-एसटी एक्ट से संबंधित प्रकरण में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 मार्च 2026 को पीड़िता ने थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी आयुष सिंह द्वारा इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क कर शादी का झांसा देकर वर्ष 2023 से लगातार दैहिक शोषण किया गया।

प्रकरण में अपराध क्रमांक 113/26 के तहत धारा 64 (2)(एम) बीएनएस, 5(एल), 6 पास्को एक्ट तथा 3(2)(व्ही) एससी-एसटी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में जांच के दौरान साक्ष्य एकत्रित किए गए। आरोपी की तलाश जारी थी।

सूचना के आधार पर 11 अप्रैल 2026 को ग्राम चातरखार के पास घेराबंदी कर आरोपी आयुष सिंह को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया।

कार्रवाई में थाना अजाक के पुलिसकर्मियों की भूमिका रही।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *