नशा नियंत्रण को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित

मुंगेली, 10 अप्रैल 2026// जिले में नशीले पदार्थों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक कलेक्टर कुन्दन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दर्ज प्रकरणों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने की बात कही।

स्वास्थ्य एवं औषधि विभाग की समीक्षा के दौरान मेडिकल स्टोर्स के नियमित निरीक्षण, फर्जी दुकानों को बंद करने और लाइसेंसशुदा दवाइयों के स्टॉक की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया।

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि स्कूल एवं कॉलेज के 500 मीटर के दायरे में पान दुकान या मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों पर कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए। साथ ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज करने और संबंधित अधिनियमों के तहत की गई कार्रवाई की समीक्षा भी की गई।

बैठक में एनकॉर्ड से संबंधित प्रतिवेदन समय-सीमा में पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए। नशामुक्ति के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने और नशामुक्ति केंद्रों से संबंधित जानकारी की भी समीक्षा की गई।

इसके अलावा सड़कों पर निर्माण सामग्री रखने से दुर्घटना की आशंका पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। स्कूल वाहनों के संचालन में निर्धारित मानकों के पालन सुनिश्चित करने के लिए बैठक आयोजित करने को कहा गया।

बैठक में निष्ठा पाण्डेय तिवारी, नवनीत कौर, अजय शतरंज, रेखा चंद्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *