पथरिया, 31 मार्च 2026। आबकारी वृत्त पथरिया द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए विभिन्न ग्रामों में कार्रवाई की गई। इस दौरान तीन अलग-अलग मामलों में 13.68 लीटर देशी मदिरा और 3 लीटर महुआ शराब जब्त की गई तथा आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए।
कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय के मार्गदर्शन में ग्राम खरसोला में कार्रवाई करते हुए धनसाय दिवाकर से 5.94 लीटर देशी मदिरा जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया।

इसी क्रम में ग्राम पड़ियाइन में डिकेश्वर साहू से 7.74 लीटर देशी मदिरा जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ धारा 34(1)(ख), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

वहीं ग्राम खैरझिटी में उमेद नवरंग के पास से 3 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब बरामद की गई। इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।