जिला चिकित्सालय में 14 फरवरी निःशुल्क ईको शिविर

बलरामपुर, 13 फरवरी 2026। जिले के नागरिकों को बेहतर और सुलभ हृदय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला चिकित्सालय बलरामपुर में 14 फरवरी 2026 को निःशुल्क ईको जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर कृषि मंत्री रामविचार नेताम के निर्देशन में जिला प्रशासन और दीन हीन सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शिविर के लिए जिले के सभी विकासखंडों से कुल 325 मरीजों का पंजीयन किया जा चुका है। दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने प्रत्येक विकासखंड से जिला चिकित्सालय तक आवागमन की व्यवस्था की है।

शिविर में हृदय की जांच अत्याधुनिक ईको मशीन से की जाएगी। इस अवसर पर एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमंत शेखर पाढ़ी तथा डॉ. राघवेश ओझा अपनी विशेषज्ञ टीम के साथ उपस्थित रहेंगे और मरीजों को परामर्श देंगे।

शिविर का शुभारंभ प्रातः 8 बजे होगा। पंजीकृत मरीजों को निर्धारित समय पर उपस्थित होकर जांच करानी होगी। प्रशासन ने शिविर के संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और पंजीकृत मरीजों से समय पर पहुंचकर निःशुल्क सुविधा का लाभ लेने की अपील की है।

बताया गया है कि इस पहल से जिले में हृदय रोग से संबंधित मरीजों की समय रहते पहचान और बेहतर उपचार में सहायता मिलेगी।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *