मुंगेली। यूजीसी बिल 2026 के समर्थन तथा संविधान, आरक्षण और सामाजिक न्याय के समर्थन में 11 फरवरी 2026 (बुधवार) को मुंगेली में पदयात्रा और प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे कृषि उपज मंडी से शुरू होकर कलेक्ट्रेट परिसर तक पदयात्रा के रूप में निकलेगा।

आयोजकों के अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधियों की बैठक विश्राम गृह मुंगेली में हुई, जिसमें शिक्षा, आरक्षण और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध दर्ज कराने का निर्णय लिया गया। उनका कहना है कि यूजीसी बिल 2026 जो Sc ST, OBC, छात्रों के साथ उच्च शिक्षा संस्थानों में हो रहे जातीय भेदभाव को रोकने के लिए लाया गया है किन्तु इसका विरोध कर जिस प्रकार स्टे दिया गया है यह चिंता का विषय है, जिस पर अपनी बात रखने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी बात लोकतांत्रिक तरीके से रखने की अपील की है।