फरार स्थायी वारंटी तीन आरोपी गिरफ्तार


पथरिया (मुंगेली)। थाना पथरिया पुलिस ने फरार स्थायी वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत छाबड़ा (रा.पु.से.) तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरविनदर सिंह के मार्गदर्शन में की गई।
पुलिस के अनुसार अपराध क्रमांक 256/2020 धारा 34(1), 34(2), 59 आबकारी एक्ट के आरोपी रामप्रसाद पिता आत्माराम (44 वर्ष), निवासी गंधीरवाडीह थाना पथरिया तथा अपराध क्रमांक 632/17 धारा 34(1)

आबकारी एक्ट के आरोपी विजय कुर्रे उर्फ सल्लू पिता शांतिलाल कुर्रे (36 वर्ष), निवासी सेंदरी थाना मुंगेली को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा अपराध क्रमांक 03/2010 धारा 304 भादवि के आरोपी ज्ञान दास पिता गुलाब दास (54 वर्ष), निवासी पेड्री सहस थाना सरगांव, जिला मुंगेली को भी हिरासत में लिया गया।
तीनों आरोपी लंबे समय से फरार थे और अपने ठिकानों से बाहर रहकर गिरफ्तारी से बच रहे थे। पुलिस ने 10 फरवरी 2026 को कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक जी.एस. यादव, सहायक उप निरीक्षक नरेश साहू, आरक्षक 29 जगदीश कोशले, आरक्षक 112 राजतिलक बंजारे तथा आरक्षक 180 हलिश  गेंदले की महत्वपूर्ण भूमिका

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *