कलेक्टर का औचक निरीक्षण, 25 कर्मचारियों पर कार्रवाई

मुंगेली, 09 फरवरी 2026// कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जिला कलेक्टोरेट स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नजूल शाखा, भू-अभिलेख शाखा, शिक्षा विभाग, डीएमएफ शाखा, डिजिटल अभिलेखागार, खेल विभाग, नागरिक आपूर्ति निगम कार्यालय, खाद्य विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सहकारिता विभाग, आदिवासी विकास विभाग, अंत्यावसायी विभाग, रीडर व आवक-जावक शाखा, समाज कल्याण विभाग, वरिष्ठ लिपिक शाखा, शिकायत शाखा, स्थापना शाखा, अधीक्षक कक्ष और आबकारी विभाग सहित कई विभागों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कार्यालयीन कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की उपस्थिति और समयबद्धता की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता और समयपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण में समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने वाले अधिकारी-कर्मचारियों पर नाराजगी जताते हुए 25 अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी करने और एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए।

नोटिस जारी करने के निर्देश समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक नदीम काजी, अंत्यावसायी विभाग के कार्यपालन अधिकारी देवेन्द्र जांगड़े, जिला उद्योग विभाग केन्द्र के महाप्रबंधक किशोर राजपूत, सहायक प्रबंधक उत्तम दुबे, भू-अभिलेख शाखा की अधीक्षक रिचा गुप्ता, सहायक अधीक्षक भूमिका तिवारी तथा विभिन्न विभागों के सहायक ग्रेड-02 व 03, स्टेनोटायपिस्ट और डाटा एंट्री ऑपरेटर के संबंध में दिए गए।

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *