मुंगेली में 53 लाख क्विंटल से अधिक धान खरीदी

मुंगेली, 07 फरवरी 2026। शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिले के 105 उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर पारदर्शी तरीके से धान खरीदी की गई। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत 66 समितियों के 105 खरीदी केन्द्रों में 1 लाख 10 हजार 900 से अधिक किसान पंजीकृत रहे।

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 15 नवंबर से 30 जनवरी तक तथा 05 और 06 फरवरी को जिले में कुल 53 लाख 01 हजार 950 क्विंटल से अधिक धान की खरीदी हुई। इसमें 29 लाख 22 हजार 180 क्विंटल मोटा, 330 क्विंटल पतला और 23 लाख 79 हजार 430 क्विंटल सरना धान शामिल है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर किसानों को 05 और 06 फरवरी को भी धान बेचने की सुविधा दी गई। जिले में किसानों को 1256 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का भुगतान किया गया।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *