पथरिया में अवैध शराब पर कार्रवाई, 75 पाव देशी मदिरा जब्त

मुंगेली। कलेक्टर मुंगेली के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। इस दौरान वृत्त पथरिया की आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती उम्मी रूमा के नेतृत्व में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

कार्रवाई के दौरान आरोपी उमाशंकर घोसले पिता धन्नूलाल घोसले, निवासी डांडगांव, थाना पथरिया के संज्ञान अधिपत्य से कुल 75 नग पाव देशी मदिरा प्लेन, जिसकी मात्रा 13.500 बल्क लीटर है, जप्त की गई।



आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) ख, 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण कायम कर उसे गिरफ्तार किया गया। मामले को विवेचना में लिया गया है।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *