अमरटापू धाम में उपमुख्यमंत्री साव, 50 लाख की घोषणा

लोरमी, 18 दिसंबर 2025। संत शिरोमणि परम पूज्य गुरु बाबा घासीदास जी की 269वीं जयंती के अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव सेतगंगा, लालपुर धाम एवं मोतिमपुर अमरटापू धाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अमरटापू धाम स्थित जैत खाम में पालो चढ़ाकर बाबा गुरु घासीदास से आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों को जयंती की शुभकामनाएं दीं।

उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि अमरटापू धाम छत्तीसगढ़ के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल हो रहा है। धाम की प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक वातावरण के कारण इसकी प्रसिद्धि लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि अमरटापू धाम अब वास्तविक रूप से एक तीर्थ स्थल बन चुका है, जहां से बाबा गुरु घासीदास के सतनाम संदेश का प्रसार जन-जन तक हो रहा है।

अमरटापू धाम के सौंदर्यकरण हेतु 50 लाख की घोषणा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री साव ने अमरटापू धाम परिसर के विकास एवं सौंदर्यकरण के लिए 50 लाख रुपये की घोषणा की। इसके साथ ही मोतिमपुर तक सड़क निर्माण के लिए 30 लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की गई। उन्होंने एक अन्य सड़क निर्माण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि आस्था के केंद्रों के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास को भी गति मिल सके।

कार्यक्रम में समाजसेवी श्री दुर्गा बघेल, छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, पूर्व विधायक श्री चंद्रभान बारमते, लोरमी नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुजीत वर्मा, पूर्व विधायक श्री चुरावन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय, श्री देवचरण भास्कर, श्रीमती कृष्णा दुर्गा बघेल, जिला पंचायत सदस्य श्री उमाशंकर साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक पदाधिकारी और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *