मुंगेली, 12 सितम्बर 2025।
रजत जयंती 2025 के उपलक्ष्य में कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा ग्राम पंचायत भटगांव में श्रमिक सम्मेलन सह श्रमवीर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 132 हितग्राहियों का पंजीयन और 09 हितग्राहियों का नवीनीकरण किया गया। साथ ही 32 पंजीकृत हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

श्रम पदाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि शिविर में श्रमेव जयते एप के माध्यम से स्वयं पंजीयन, नवीनीकरण और योजनाओं के लिए आवेदन करने की जानकारी दी गई। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।
उन्होंने आगे जानकारी दी कि आगामी शिविर क्रमशः 13 सितम्बर को लोरमी विकासखंड के ग्राम पंचायत झझपुरीकला, 15 सितम्बर को नगर पंचायत बरेला, 16 सितम्बर को पंडरभट्ठा और 19 सितम्बर को मेसर्स कुसुम स्मेल्टर्स में आयोजित किए जाएंगे।