मुंगेली, 21 सितंबर 2026। जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम नवागांव दयाली, चौकी डिंडौरी में कार्रवाई करते हुए 10 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब और 40 किलोग्राम लाहन जब्त किया।

कार्रवाई के दौरान फूलसिंह धुर्वे के पास से उक्त सामग्री जब्त की गई। जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
यह कार्रवाई सहायक आबकारी अधिकारी रविन्द्र पाण्डेय के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक उम्मी रूमा सहित विभागीय टीम शामिल रही।