बसंतपुर। थाना बसंतपुर पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में फरार आरोपी रवि कुमार गुप्ता को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय से न्यायिक रिमांड मिलने के बाद आरोपी को जेल दाखिल कराया गया।
पुलिस के अनुसार, 9 नवंबर 2025 को थाना बसंतपुर क्षेत्र में आरोपी राहुल कुमार यादव, पिता लक्ष्मण यादव, निवासी वंशराज बिगहा, रोहतास, बिहार के कब्जे से ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक ट्रॉली में रखा 117 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया था।

इसी मामले में आगे की कार्रवाई के दौरान फरार आरोपी रवि कुमार गुप्ता, पिता रमेश प्रसाद गुप्ता, उम्र 28 वर्ष, निवासी बहादुरपुर कोपवा, थाना फेफना, जिला बलिया, उत्तर प्रदेश की तलाश की जा रही थी।
पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के अपने गृह ग्राम थाना क्षेत्र में आने की जानकारी मिली। इसके बाद बसंतपुर थाना प्रभारी पुलिस स्टाफ के साथ आरोपी के घर पहुंचे और दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय बलिया, उत्तर प्रदेश के समक्ष पेश किया गया। वहां से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर आरोपी को बसंतपुर लाया गया।
10 अगस्त 2026 को आरोपी को माननीय न्यायालय राजपुर के समक्ष न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया। न्यायालय से जेल वारंट जारी होने के बाद आरोपी को जेल दाखिल कराया गया।