‘आत्मा’ योजना से किसानों को नई तकनीक

मुंगेली, 25 मार्च 2026। जिले में कृषि नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एक्सटेंशन रिफॉर्म्स ‘आत्मा’ योजना के अंतर्गत खरीफ वर्ष 2025-26 में ग्राम चातरखार में फार्म स्कूल संचालित किया गया।

फार्म स्कूल में दादुराम साहू को प्रशिक्षक कृषक के रूप में चयनित किया गया, जिनके साथ 25 किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक के खेत में 1 हेक्टेयर क्षेत्र में अरहर की फसल कतार बोनी पद्धति से लगाई गई।

कृषि विभाग द्वारा बीज उपलब्ध कराए गए तथा बोवाई से लेकर कटाई तक कृषि वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में चार चरणों में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस दौरान किसानों को आधुनिक खेती, कतार बोनी विधि, आईपीएम किट के उपयोग और पौध संरक्षण की जानकारी दी गई।

कृषि विभाग के अनुसार, कतार बोनी पद्धति से कीट एवं रोग नियंत्रण आसान हुआ और लागत में कमी आई। इस पद्धति से अरहर की उपज 20 से 22 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक प्राप्त हुई, जो पारंपरिक खेती से बेहतर है।

फार्म स्कूल के माध्यम से अन्य किसानों ने भी इस तकनीक को समझा, जिससे कतार बोनी पद्धति अपनाने में उनकी रुचि बढ़ी है।

Nawabihan
Author: Nawabihan

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *