मुंगेली, 25 मार्च 2026। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीयन शुरू कर दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी 01 अप्रैल तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
जिला रोजगार अधिकारी के अनुसार, भर्ती के तहत जनरल, तकनीकी, लिपिक, स्टोरकीपर और ट्रेडमेन सहित पुरुष पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके अलावा सेना पुलिस, स्थायी कैडर नर्सिंग असिस्टेंट, वेट और सिपाही फार्मा जैसे महिला पदों पर भी भर्ती की जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।